बिलासपुर। करंट लगने से रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत हो गई। उनके घर में पानी घुस गया था। इन्वर्टर का प्लग निकालते समय वो करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी जान चली गई। बता दें कि बुधवार रातभर बारिश के बाद कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया था। वहीं पेंड्रा इलाके में लगातार बारिश होने के बाद पानी के तेज बहाव में पुलिया बह जाने से 6 गांवों को संपर्क टूट गया। इस बीच मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) बलरामपुर, जशपुर, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर समेत 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं बस्तर, दंतेवाड़ा कोरिया, राजनांदगांव, रायगढ़ समेत 14 जिलों में ऑरेंज और रायपुर, महासमुंद, बेमेतरा, दुर्ग समेत 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में राज्य में एवरेज 35 MM से ज्यादा पानी बरस चुका है। अगले दो दिन नॉर्थ और साउथ छत्तीसगढ़ के हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। तापमान की बात की जाए तो 32.5°C के साथ सबसे गर्म दुर्ग रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8°C भी दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *