छत्तीसगढ़

CG : कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने 27 को किया हड़ताल का आह्वान

कवर्धा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने आगामी 27 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल की तैयारियों को लेकर आज कवर्धा के कर्मचारी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 19 सितंबर को आयोजित संभागीय बैठक के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और हड़ताल की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में फेडरेशन ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे 27 सितंबर को आकस्मिक अवकाश लेकर इस एक दिवसीय हड़ताल में शामिल हों, ताकि सरकार को कर्मचारियों के आक्रोश का अहसास हो सके। फेडरेशन का कहना है कि सत्तारूढ़ दल द्वारा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दी गई गारंटी ही उनकी प्रमुख मांग है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे और बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

सभी संगठनों के प्रमुखों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने समूहों के कर्मचारियों को हड़ताल में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने कार्यालयों में आवेदन जमा करें। संगठन के अध्यक्षों को भी जिला स्तरीय फेडरेशन समूह में अपने समूहों की सदस्य संख्या की जानकारी देने के लिए कहा गया है।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रताप चंद्रवंशी, प्रमोद शुक्ला, नंद शर्मा, सतीश चंद्राकर, रवि आमदे, जितेंद्र काले, धीरज शर्मा और अन्य संगठन सदस्यों की उपस्थिति रही।

kgnews

Recent Posts

CM साय आज करेंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, BJP के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री का भी दौरा

CM साय आज करेंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, BJP के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री का भी दौरा

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. वह सुबह…

18 minutes ago
देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस…

25 minutes ago
31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 फसलों के किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच

31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 फसलों के किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच

गरियाबंद. खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 जुलाई…

27 minutes ago
जमीन विवाद में एडवोकेट रतन सिंह की दिनदहाड़े हत्या: पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

जमीन विवाद में एडवोकेट रतन सिंह की दिनदहाड़े हत्या: पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

जमीन विवाद में एडवोकेट रतन सिंह की दिनदहाड़े हत्या: पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को…

29 minutes ago
हरसी डैम में तेंदुए का शव मिला, वन विभाग में मचा हड़कंप

हरसी डैम में तेंदुए का शव मिला, वन विभाग में मचा हड़कंप

हरसी डैम में तेंदुए का शव मिला, वन विभाग में मचा हड़कंप   पुराने रेस्ट हाउस…

29 minutes ago
एक ही रात में गांव की दो युवतियां लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

एक ही रात में गांव की दो युवतियां लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

एक ही रात में गांव की दो युवतियां लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी भितरवार…

29 minutes ago