अनूपपुर
अन्नपूर्णा फायनेंस प्रायवेट लिमिटेड कंपनी, शाखा अनूपपुर के ब्रान्च मैनेजर रविशंकर लोधी पिता अशोक कुमार लोधी उम्र 28 साल निवासी अनूपपुर द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में सोमवार को रिपोर्ट की गई कि उक्त कंपनी के अनूपपुर ब्रान्च में फील्ड क्रेडिट आफिसर के पद पर कार्यरत सतीष कुमार चौधरी पिता सियाराम चौधरी उम्र 24 साल निवासी ग्राम सटना थाना नागौद जिला सतना को दिनांक 19.09.2024 को शाखा का क्लोजिंग कैश बैलेंस 2,57,968 रूपये आई.सी. आई.सी. आई. बैंक अनूपपुर में कंपनी के खाता में जमा कराने हेतु भेजा गया था जो फील्ड आफिसर अचानक बिना अनुमति अवकाश पर चला गया और बाद में पता चला कि फील्ड आफिसर द्वारा केवल 1,57,968 रूपये बैंक में जमा कर 1,00,000 रूपये धोखाधड़ी कर गबन कर फरार हो गया है। उक्त रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 425/24 धारा 316(5),318 (4) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया।
थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक अजय तेकाम एवं प्र.आर. 125 राजकुमार साहू की टीम द्वारा अन्नपूर्णा फायनेंस कंपनी के फरार हुए फील्ड क्रेडिट आफिसर सतीष कुमार चौधरी को नागौद जिला सतना से पकड़ा गया एवं गबन की धनराशि से खरीदा गया तीस हजार रूपये का वीवो कंपनी का स्मार्ट फोन एवं शेष नगदी राशि जप्त की जाकर गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…