छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर अमित कुमार ने किया छिंदगढ़ और तोंगपाल का सघन दौरा…

विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसुविधाएं बढ़ाने निर्देश
नवीन एसडीएम कार्यालय और नवीन तहसील कार्यालय को जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश

सुकमा । जिला प्रशासन सुकमा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी सजगता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अमित कुमार ने बुधवार को जिला सीईओ के साथ छिंदगढ़ विकासखंड का सघन दौरा किया। इस संवेदनशील और औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मैदानी स्तर पर चल रही शासकीय योजनाओं की समीक्षा करना, व्यवस्थाओं में सुधार लाना और आम जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को और अधिक बेहतर व गुणवत्तापूर्ण बनाना है।

अपने दौरे की शुरुआत में कलेक्टर ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। छिंदगढ़ विकासखंड मुख्यालय स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इसे पूरी तरह व्यवस्थित करने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय युवाओं को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिल सके। इसके बाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहाँ एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन लगाने वाले स्टाफ से प्रतिदिन के टीकाकरण की जानकारी ली, वैक्सीन का बारीकी से निरीक्षण किया और अस्पताल प्रबंधन को भवन की छत की जल्द से जल्द मरम्मत कराने के कड़े निर्देश दिए ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो।

महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशासन के मानवीय और सहयोगी चेहरे की एक सुंदर झलक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर के निरीक्षण के दौरान देखने को मिली। कलेक्टर ने केंद्र में कार्यरत स्व सहायता समूह की दीदियों के कार्यों की न सिर्फ खुले दिल से सराहना की, बल्कि उनके काम को आसान बनाने के लिए एक बड़ा संवेदनशील फैसला भी लिया। दीदियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए कलेक्टर ने कचरा कलेक्शन के कार्य को गति देने के लिए समूह को एक श्छोटा हाथीश् (मालवाहक वाहन) प्रदान करने की घोषणा की, जिससे महिलाओं में भारी उत्साह है।

दौरे के अंतिम चरण में कलेक्टर ने बुनियादी प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से नवीन एसडीएम कार्यालय भवन छिंदगढ़ और नवीन तहसील कार्यालय तोंगपाल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की बात दोहराते हुए एसडीएम कार्यालय की छत की वाटरप्रूफिंग करने और पुराने दरवाजों को बदलने के निर्देश दिए। वहीं, तोंगपाल के नवीन तहसील भवन में सुरक्षा के लिहाज से बाउंड्रीवाल निर्माण करने और बरामदे में चारों तरफ बेहतरीन टाइल्स लगाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस पूरे दौरे के दौरान एसडीएम छिंदगढ़ विजय प्रताप खेस, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आरके सिंह, जनपद सीईओ पीके गुप्ता सहित तमाम आला अधिकारी मुस्तैद रहे।

kgnews

Recent Posts

MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

भोपाल   मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.…

36 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा 19…

42 minutes ago
घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

इंदौर  घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं आंकी जा सकती। भविष्य में उसकी…

46 minutes ago
CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

रायपुर। विष्णुदेव सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देते हुए वेतन के विरुद्ध…

2 hours ago
CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

नारायणपुर । जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप…

2 hours ago
CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…

2 hours ago