छत्तीसगढ़

CG : मातृ वंदना योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छिंदगढ़ में जुटे सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता…

शिक्षण से बढ़ेगी कार्यकुशलता, मातृ वंदना योजना का लाभ अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने का लक्ष्य

सुकमा । सुकमा जिले के जनपद पंचायत छिंदगढ़ के सभाकक्ष में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत एक दिवसीय परियोजना स्तरीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी हितेन्द्र कुमार नागेसिया की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में सभी सेक्टर सुपरवाइजरों सहित परियोजना क्षेत्र की कुल 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 प्रशिक्षण का संचालन राज्य स्तरीय एसआरजी प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स रश्मि चन्द्रवंशी एवं  प्रदीप मंडल ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पोर्टल संचालन, हितग्राहियों के पंजीयन की प्रक्रिया, फील्ड स्तर पर आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही योजना के पात्र अधिक से अधिक हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से संवाद किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण से जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी, जिससे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्रत्येक पात्र गर्भवती एवं धात्री महिला तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

रायपुर  यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल अधोसंरचना का व्यापक आधुनिकीकरण…

17 minutes ago
कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग गुणवत्तापूर्ण…

42 minutes ago
टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र…

52 minutes ago
बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश…

1 hour ago
स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

भोपाल मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

2 hours ago
इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से…

2 hours ago