गौरेला पेंड्रा मरवाही, ग्राम पंचायत चुकतीपानी के आमानकान में बुधवार को आयोजित ग्राम जोहार अभियान में शामिल होने के बाद कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक एस आर भगत ने शासकीय प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्र बाजारडांड़-चुकतीपानी का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के क्लास रूम में जाकर उनके अध्ययन-अध्यापन को परखे, उनसे पहाड़ा पढ़वाया और सभी बच्चों को मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करने कहा। कलेक्टर-एसपी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने उन्हें पेन, पेंसिल, नोटबुक और चाकलेट भी वितरित किए। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से भी मिले और आंगनबाड़ी में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा उन्हें ठंड से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…