CG : कलेक्टर के निर्देशन पर बंधक बनाए गए श्रमिकों को सकुशल लौटाया गया अपने घर…

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम मेकरी, थाना-पामगढ़ के राजेश सूर्यवंशी सहित 6 लोगो को बंधन से मुक्त कराकर सुरक्षित वापस उनके गृहग्राम भेजा।

श्रम पदाधिकारी ने बताया ग्राम मेकरी निवासी प्रभा सूर्यवंशी ने 25 सितम्बर को आवेदन कर बताया था कि उनके पति राजेश सूर्यवंशी समेत 6 अन्य लोगो को उत्तर प्रदेश के जिला जामुंद हरदासपुर स्थित बिराट ईंट भट्ठे के मालिक द्वारा बंधक बनाया गया है। सूचना मिलते ही कलेक्टर महोबे ने तत्काल संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रम विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से मजदूरों को मुक्त कराकर उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया।

सभी श्रमिक 27 सितम्बर को बिलासपुर पहुंच चुके हैं और वहां से अपने-अपने गृहग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। श्रमिकों के सुरक्षित घर पहुंचने के बाद उनके बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

हर जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की पहल करे

हर जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की पहल करे

भोपाल  मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला अपनी…

13 minutes ago
छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज

छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज

रायपुर छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की नवीन ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ को प्रभावी, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण…

18 minutes ago
नारायणपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात

नारायणपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात

रायपुर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं…

18 minutes ago
मंत्री परमार ने कुआं हादसे में दिवंगत श्रमिकों के परिजन से की भेंट

मंत्री परमार ने कुआं हादसे में दिवंगत श्रमिकों के परिजन से की भेंट

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री  इन्दर…

28 minutes ago
योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परम्परा को सांस्कृतिक मूल्यों…

48 minutes ago