CG : कलेक्टर ने आरसेटी का किया निरीक्षण …

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आरसेटी में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें एक बैच में लगभग 35 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, प्रभारी लीड बैंक प्रबंधक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, फैकल्टी सदस्य अतुल मिश्रा आदि उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से परिचय प्राप्त किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के 35 दिनों के भीतर महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से लोन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे महिलाएं आसानी से अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें।

यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है और प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाती है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनरो द्वारा ब्यूटी पार्लर से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि महिलाएं इस कौशल को सीखकर स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

9 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

10 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

10 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

10 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

10 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

10 hours ago