मौसम की स्थिति के अनुसार उचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश
कोरिया प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने छिंदडांड में धान खरीदी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।इस दौरान कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से बात कर उनसे उपार्जन केंद्र की व्यवस्थओ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केंद्र में आए किसानों के धान को तौल कर देखा तथा अब तक हुए कुल धान खरीदी एवं उठाव, धान के रखरखाव, बारदाने की उपलब्धता, किसानों के पंजीयन आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को बेमौसम बारिश को मद्देनजर रखते हुए धान के स्टैकिंग हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका विशेष ध्यान दें की धान बेचने आए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।उन्होंने सहकारी समिति के अधिकारी कर्मचारियों से स्पष्ट और सही तरीके से धान खरीदी करने तथा महत्वपूर्ण जानकारी को प्रतिदिन चस्पा करने निर्देश दिए। गौरतलब है कि जिले में धान खरीदी हेतु 18 समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जहां अब तक कुल 216 किसानों से 10131.2 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…