छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने किया शातिर बदमाश को 1 साल के लिए जिलाबदर

दुर्ग। दुर्ग जिले में हत्या, डकैती, अवैध वसूली जैसे दर्जनों संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश संजय बिहारी को कलेक्टर ने जिला बदर कर दिया है। उसके खिलाफ अकेले मोहन नगर थाने में अलग-अलग 13 मामले दर्ज हैं। संजय सिंह राजपूत उर्फ संजय बिहारी (40) दीपक नगर दुर्ग में रहता है। यह शख्स आदतन बदमाश है। इसने साल 1994 से अपराध की दुनिया में कदम रखा। हथियार के बल पर लोगों को डराना, उनसे वसूली करना और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना इसका पेशा बन गया। पुलिस ने जितनी बार इसके खिलाफ कार्रवाई की, इसके अपराध बढ़ते गए। इसके बाद संजय बिहारी ने अवैध शराब बिक्री के धंधे में कदम रखा। धीरे से अवैध शराब बेचने के लिए बार का लाइसेंस लेकर मालवीय नगर दुर्ग में फोर सीजन नाम से बार खोला और फिर मध्य प्रदेश में शराब का ठेका लेना शुरू किया। इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया, या तो इसने उस पर जानलेवा हमला किया या फिर जान से मार दिया। अपने साथ गुंडे-बदमाशों की फौज तैयार की। उसके बल पर अवैध वसूली शुरू कर दी। जमीन दलाली करना शुरू कर दिया। लोगों की जमीन को कम पैसे में हड़पना शुरू कर दिया। हालत ये रही कि अकेले मोहन नगर थाने में उसके खिलाफ 13 अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

7 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

7 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

8 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

8 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

8 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

8 hours ago