रायपुर। रायपुर नगर निगम के द्वारा गौरवपथ के क्षतिग्रस्त मार्ग को सुधारने के लिए डामरीकरण का कार्य करवाया जा रहा। ये काम आज रात खत्म हो गया। निगम के कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा ने बताया कि गौरवपथ में कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग अम्बेडकर चौक से लेकर तेलीबांधा तक का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी शिकायत आम लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी मिल रही थी। कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर इस मार्ग के सुधार के लिए मार्च महीने से कार्य प्रारंभ किया गया। व्यस्त मार्ग होने के कारण इस मार्ग में दिन में कार्य कराना सम्भव नहीं होता। इस वजह से यहां रात में ही काम किया गया। पहले इस मार्ग के एक ओर मार्ग का डामरीकरण किया गया। वहीं दूसरा मार्ग आवाजाही के के लिए खुला रखा गया। एक ओर का काम खत्म होने के बाद इसके दूसरे मार्ग का डामरीकरण का कार्य किया गया। आज ये कार्य भी पूर्ण कर लिया गया। सड़क क्षतिग्रस्त नहीं होने से अब गाड़ियां यहां से सरपट निकल सकेंगी।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…