छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने टीचर को किया सस्पेंड, नशे में चुनाव प्रशिक्षण में डाला व्यवधान

महासमुंद। लोकसभा निर्वाचन ट्रेनिंग में शराब पीकर पहुंचे शिक्षक को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। लोकसभा निर्वाचन के लिए आयोजित ट्रेनिंग में शिक्षक शराब पीकर पहुंचा था। और प्रशिक्षण में व्यवधान उत्पन्न कर रहा था। जिसके चलते कलेक्टर ने निलंबन आदेश जारी किया। लोकसभा निर्वाचन 2024 करवाने के लिए अंजलि हायर सेकेंडरी स्कूल लहरौद पिथौरा में निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पिथौरा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला बेलर में पदस्थ शिक्षक हेमंत पटेल शराब का सेवन कर के पहुंचे थे। शराब के नशे में उन्होंने प्रशिक्षण में व्यवधान भी उत्पन्न किया। उनके उक्त कृत्य को कलेक्टर प्रभात मलिक ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

जारी निलंबन आदेश के अनुसार नियम 134 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम एक, दो, तीन का प्रथमदृष्टया उल्लंघन शिक्षक ने किया। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत दंडनीय है। अतः हेमंत पटेल शिक्षक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में हेमंत पटेल का मुख्यालय बीईओ कार्यालय पिथौरा नियत किया गया है।

kgnews

Recent Posts

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

16 minutes ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

16 minutes ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

26 minutes ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

30 minutes ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

31 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज अपने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के…

51 minutes ago