कोरिया । जिला प्रशासन लगातार पशुपालको से अपील कर रहे हैं कि मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका बनी होती है। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनपद पंचायत, पशुपालन विभाग, नगरीय- निकाय के अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग सहित बाजार, चौक-चौराहे भीड़-भाड़ जगहों में आवारा, घुमन्तू मवेशी का जमावड़ा न हो, इसकी लगातार निगरानी करते हुए देर रात तक मवेशियों को हटाने का अभियान चलाते रहें।
कलेक्टर के निर्देश के तहत देर रात तक बैकुंठपुर, सोनहत, शिवपुर-चरचा, पटना, खरवत, चेरवापारा, घुघरा, राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के सड़कों पर बैठे मवेशियों को कर्मचारियों द्वारा लगातार देर रात तक हटाने की कार्यवाही की भी जा रही है।
कलेक्टर श्री लंगेह ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़कों पर मवेशियों को न छोड़े, घर, बाड़ी या गौठान में बांधकर रखें क्योंकि सड़को पर झुंड में बैठे-खड़े मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी होती है। आम लोगों से भी अपील करते हुए कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा चौक-चौराहे व सड़को पर बैठे मवेशियों को हटाने में सहयोग करें। श्री लंगेह ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर बैठे घुमन्तू मवेशी मालिकों, पशुपालकों का चिन्हांकन कर आर्थिक दण्ड स्वरूप वसूली करें साथ ही बार-बार सड़को पर मवेशी छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…
रायपुर नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…