छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन एवं खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक

मोहला कलेक्टर एस जयवर्धन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की।  कलेक्टर ने योजना अंतर्गत सभी निर्माण कार्यो की अद्यतन समीक्षा की बैठक में कलेक्टर ने स्थिति की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि, जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत सभी निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि, गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है। इससे नागरिकगणों को स्वच्छ जल की आपूर्ति किया जाना सुनिश्चित होगा। उन्होंने अभी तक स्वीकृत निर्माण कार्यो, प्रगति रथ निर्माण कार्यो एवं लंबित निर्माण कार्यो की जानकारी ली।  बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब करने वाले संबंधित निर्माण एजेंसी पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया है। कलेक्टर ने खाद्य विभाग की बैठक में नये गैस कनेक्शन, गैस की रिफिलिंग की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत किये गये गैस कनेक्शन वितरण एवं रिफिलिंग की भी जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने कहां की जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए हितग्राहियों को अपने घर के आसपास ही रिफिलिंग की सेवा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रिफिलिंग करने के लिए हितग्राहियों को अनावश्यक परेशानी ना हो, इस पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने धान खरीदी, धान के उठाव, परिवहन एवं संग्रहण व लिंकिंग की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

56 minutes ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

56 minutes ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

1 hour ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

1 hour ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

1 hour ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

1 hour ago