CG : कलेक्टर ने सरसीवा क्षेत्र के आंगनबाड़ी, स्कूल और छात्रावास का किया औचक निरीक्षण…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सरसीवा तहसील क्षेत्र के स्कूल, आंगनबाड़ी और आश्रम का औचक निरीक्षण किया। चारभाटा और जोरापाली के आंगनबाड़ी केंद्र में उन्होंने बच्चों से अनौपचारिक शिक्षा का रैंप सुना, बातें की और चॉकलेट दिए। इसके साथ ही बच्चों की उपस्थिति का पोषण ट्रेड में एंट्री देना, रेडी टू ईट गर्म भोजन, किचन की स्वच्छता का अवलोकन किया।

डॉक्टर कन्नौजे ने प्राथमिक स्कूल जोरापाली पहुंचकर वहां शिक्षिका के द्वारा कराए जा रहे अध्यापन कार्य से संबंधित इंग्लिश पेट एनिमल एवं पहाड़ा बच्चों को पूछा। बच्चों ने सभी प्रश्नों का जवाब दिया। इस पर कलेक्टर ने बच्चों को शाबाशी देते हुए शिक्षिका का तारीफ भी किया। लंबे समय से अनुपस्थित सहायक शिक्षक नरेंद्र को निलंबित करने की कार्रवाई करने कलेक्टर ने बीईओ को निर्देश दिए।

डॉ संजय कन्नौजे ने शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास पेड्रावन और कन्या आश्रम कोट का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां दर्ज बच्चों के अनुपात में बच्चों की उपस्थिति कम होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधीक्षक को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, साफ सफाई रखने और बच्चों को अच्छा खाना के साथ साथ अच्छा पारिवारिक माहौल देने के निर्देश दिए। इस दौरे में तहसीलदार सरसीवा आयुष तिवारी, महिला सुपरवाइजर अंजना पटेल उपस्थित थीं।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

7 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

7 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

7 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

7 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

8 hours ago