नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने किसान कृषि यंत्रों का करें उपयोग : कृषि मंत्री कंषाना

फसल अवशेष प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला

भोपाल 

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि किसान भाई नरवाई से जुड़े सभी कृषि यंत्रों का उपयोग करें, जिससे प्रदेश में फसल अवशेष जलाने की घटनाएँ नियंत्रित हो सकें। उन्होंने भोपाल में आयोजित फसल अवशेष प्रबंधन पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

कृषि मंत्री  कंषाना ने कहा कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को नियंत्रित कर वायु प्रदूषण कम किया जा सकता है। मृदा में कार्बनिक पदार्थ बढ़ाने से फसल के उत्पादन में वृद्धि होती है। प्रदेश में किसानों को समझाईश देकर उत्पादन लागत कम कर आय बढ़ाने का कार्य चल रहा है। फसल अवशेषों का समुचित उपयोग कर कृषकों की अतिरिक्त आय के विकल्प उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

कार्यशाला में कृषि उत्पादन आयुक्त  अशोक बर्णवाल, सचिव कृषि  निशांत वरबडे, कुलगुरु कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर  अरविंद शुक्ला, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड मती एस. सरस्वती, निदेशक सीफेट लुधियाना डॉ. नचीकेत कोतवालीवाले, निदेशक सीआईएई भोपाल डॉ. सीआर मेहता, देश एवं प्रदेश से आए वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञगण, नरवाई प्रबंधन से जुड़े यंत्रों के निर्माता बंधु सहित किसान भाई-बहन उपस्थित थे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : सार्वजनिक व खाली स्थानों पर हरियाली बढ़ाने लगाए गए पौधे…

राजनांदगांव : सार्वजनिक व खाली स्थानों पर हरियाली बढ़ाने लगाए गए पौधे…

राजनांदगांव | आर्ट ऑफ गिविंग के 13वें स्थापना दिवस पर शहर में पर्यावरण संरक्षण का…

7 minutes ago
CG : आंधी-तूफान का अलर्ट नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और कोंडागांव में …

CG : आंधी-तूफान का अलर्ट नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और कोंडागांव में …

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 44-45 डिग्री वाली गर्मी और हीटवेव का कहर जारी…

8 minutes ago
राजनांदगांव : जनगणना के लिए बंद मिले घरों में दोबारा पहुंचेंगे प्रगणक….

राजनांदगांव : जनगणना के लिए बंद मिले घरों में दोबारा पहुंचेंगे प्रगणक….

राजनांदगांव , जिले में जनगणना का कार्य निर्धारित समय से सप्ताह भर पहले पूरा कर…

16 minutes ago
CG : रायपुर निगम में एमआईसी की बैठक आज …

CG : रायपुर निगम में एमआईसी की बैठक आज …

रायपुर. महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में रायपुर नगर निगम के मेयर इन काउंसिल की…

24 minutes ago
राजनांदगांव : कन्हापुरी-जंगलेसर सड़क उखड़ गई बारिश में लोगों की बढ़ेगी मुसीबत…

राजनांदगांव : कन्हापुरी-जंगलेसर सड़क उखड़ गई बारिश में लोगों की बढ़ेगी मुसीबत…

राजनांदगांव | कन्हापुरी से जंगलेसर को जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है।…

29 minutes ago
CG : 10 करोड़ का नुकसान, तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग ….

CG : 10 करोड़ का नुकसान, तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग ….

बीजापुर. बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित निजी तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग ने बड़ा…

34 minutes ago