CG : कलेक्टर लंगेह ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने स्कूलों का किया भ्रमण

परीक्षा केंद्रों में अनुशासन, शांति व्यवस्था, प्रश्न पत्रों की गोपनीयता तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया

महासमुंद , छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 अंतर्गत हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जा रहा है। जिले में इस वर्ष कुल 254 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं के 12 हजार 839 विद्यार्थी तथा 168 विद्यालयों के कक्षा 12वीं के 10 हजार 724 विद्यार्थी 115 परीक्षा केन्द्रों के माध्यम से परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च 2026 तक तथा कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च  से 23 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।


कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज हाई स्कूल परीक्षा की व्यवस्था का निरीक्षण करने महासमुंद स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बेलसोंडा एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिरकोनी का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों में अनुशासन, शांति व्यवस्था, पर्यवेक्षकों की उपस्थिति, प्रश्न पत्रों की गोपनीयता तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण रहें।


कलेक्टर लंगेह ने शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिरकोनी में लो-विजन 70 प्रतिशत दिव्यांगता से पीड़ित परीक्षार्थी कु. आस्था पांडेय सह-लेखक कु. केशरी निषाद के माध्यम से परीक्षा दे रही है, जिसका भी अवलोकन किया और दिव्यांग विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में बोर्ड परीक्षाओं का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ किया जा रहा है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास एवं लगन के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा मौजूद थे। 

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

7 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

7 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

7 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

7 hours ago