CG : कातिल का होटल ध्वस्त किया प्रशासन ने, बुलडोजर की कार्रवाई …

दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को भोले बाबा की बारात के दौरान बदमाशों ने वहां मौजूद युवक की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर क्षय कुमार गोड उर्फ नानू पर चाकू से हमला कर जान ले ली थी। मामले में दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपी मनीष देशमुख सहित सात को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

दुर्ग पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी मनीष देशमुख ने शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल बनाया था। निगम ने मामले में कार्रवाई करते हुये आरोपी के होटल को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया है।

दरअसल, 16 फरवरी की रात साढ़े 9 बजे मोहन नगर क्षेत्र में महाशिवरात्री पर बाबा की बारात निकाली गई थी। आयोजन में क्षय कुमार गोड भी पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवक क्षय से पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू से क्षय पर हमला कर दिया। हमले में खून से लथपथ हालत में क्षय जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जनविरोधी नीतियों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बिजली बिल व पेपर लीक का मुद्दा उठाया …

राजनांदगांव : जनविरोधी नीतियों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बिजली बिल व पेपर लीक का मुद्दा उठाया …

डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार…

1 second ago
राजनांदगांव : 12 जुलाई को रायपुर में होगी महासंघ की निर्णायक बैठक …

राजनांदगांव : 12 जुलाई को रायपुर में होगी महासंघ की निर्णायक बैठक …

डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के…

3 minutes ago
राजनांदगांव : मंडली टीकाकार ने अपनी 75वीं वर्षगांठ पर रोपे पौधे …

राजनांदगांव : मंडली टीकाकार ने अपनी 75वीं वर्षगांठ पर रोपे पौधे …

डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व…

5 minutes ago
राजनांदगांव : श्रमदान: ग्रामीणों ने तालाब-नालों के किनारे लगाए 500 पौधे, संरक्षण का संकल्प लिया …

राजनांदगांव : श्रमदान: ग्रामीणों ने तालाब-नालों के किनारे लगाए 500 पौधे, संरक्षण का संकल्प लिया …

छुईखदान l ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में एक पेड़ मां के नाम…

7 minutes ago
राजनांदगांव : नेहरू कॉलेज में लगाया रोजगार मेला 7 कंपनियों ने किया युवाओं का चयन …

राजनांदगांव : नेहरू कॉलेज में लगाया रोजगार मेला 7 कंपनियों ने किया युवाओं का चयन …

डोंगरगढ़ l शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ पुराना भवन चिचोला रोड पर जिला रोजगार व…

16 minutes ago
मोहला : पुतरगोंदी कला स्कूल में बाल कैबिनेट व शाला प्रबंधन समिति का किया गठन …

मोहला : पुतरगोंदी कला स्कूल में बाल कैबिनेट व शाला प्रबंधन समिति का किया गठन …

मोहला l वनांचल के शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला संकुल मोतीपुर विकास खण्ड मोहला में…

18 minutes ago