छत्तीसगढ़

CG : जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 को…

कोरबा । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं। इस सम्बन्ध में ”माय भारत कार्यक्रम“ के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि दिनांक 27 जुलाई,2026 को नशामुक्त भारत अभियान के तहत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता- ”युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण“ थीम पर आयोजित की जा रही हैं।

जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ के तहत् ”नशा मुक्त भारत अभियान 2026“ संचालित की जा रही हैं, जिसके अंतर्गत जिले के सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों में दिनांक 22 जुलाई से 25 जुलाई तक विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। विद्यालय, महाविद्यालय स्तर से चयनित छात्र-छात्राएं तथा युवाजन 27 जुलाई को अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

इन प्रतियोगिताओं में नृत्य,वाद-विवाद, नारा लेखन, चित्रकला, संगीत एवं रैप सॉन्ग, नुक्कड़ नाटक, कविता – गायन, रील मेकिंग एवं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राएं एवं युवाजन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

गरियाबंद, राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के लिए…

1 minute ago
CG : नैनो डीएपी अपनाकर आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान अनिल मिश्रा …

CG : नैनो डीएपी अपनाकर आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान अनिल मिश्रा …

एमसीबी/ आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नैनो उर्वरकों के…

4 minutes ago
CG : अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संशोधन का अंतिम तिथि 28 जुलाई

CG : अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संशोधन का अंतिम तिथि 28 जुलाई

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले में संचालित समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक…

5 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

एमसीबी/ किसी भी परिवार के लिए अपना पक्का घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा,…

7 minutes ago
CG : फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर कार्यशाला आयोजित

CG : फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर कार्यशाला आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले में फर्नीचर एवं कारपेन्ट्री कलस्टर की स्थापना के लिए एमएसएमई…

8 minutes ago
CG : जिला पंचायत सीईओ ने गिरवर एवं गोरखपुर ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

CG : जिला पंचायत सीईओ ने गिरवर एवं गोरखपुर ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

 बायोगैस संयंत्र शीघ्र प्रारंभ करने, प्रधानमंत्री आवास एवं एग्री स्टेक पंजीयन में तेजी लाने के…

12 minutes ago