छत्तीसगढ़

CG : काम से निकले दो दोस्त हादसे का शिकार, एक की मौत

रायगढ़। सड़क दुर्घटना घटित हुई है। जिसमें एक ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार युवकों को जोरदार ठोकर मार दिया। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी मुताबिक ग्राम सलखिया का रहने वाला बाल कृष्ण पैंकरा 30 साल व उसका साथी झरन निवासी नान पैंकरा 30 साल आज सुबह अपनी स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से खम्हार से झरन आ रहे थे।

तभी रास्ते में मोड़ के पास ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे दोनों वाहन से दूर छिटककर गिर गए। घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को लगी, तो मौके पर काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। ऐसे में मौका पाकर ट्रेलर का चालक वाहन को वहीं छोड़ भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी लैलूंगा पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही घायल को ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

CG : बस्तर में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 युवक घायल …

CG : बस्तर में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 युवक घायल …

बस्तर। तीरथगढ़ जलप्रपात में कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और जलप्रपात के ऊपरी हिस्से…

1 minute ago
CG : बिलासपुर में बोलेरो का कहर, महिला गंभीर रूप से घायल …

CG : बिलासपुर में बोलेरो का कहर, महिला गंभीर रूप से घायल …

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क…

5 minutes ago
राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव | शहर के गुजरे फ्लाई ओवर पर बारिश का पानी निकासी करने पाइप लाइन…

8 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत …

राजनांदगांव : राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत …

राजनांदगांव। मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में ​करंट की चपेट में आने वाले 6…

9 minutes ago
CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

बिलासपुर। बिलासपुर में देर रात तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के दौरान आकाशीय…

12 minutes ago
राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव| भिलाई सेक्टर 4 के एसएनजी स्कूल में कला कृति महोत्सव का आयोजन किया गया।…

13 minutes ago