छत्तीसगढ़

CG : कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की ठगी

रायपुर । टेलीग्राम एप में लड़की के झांसे में आकर एक कारोबारी ने सवा 2 करोड़ रुपए गंवा दिए। पहले युवक को लड़की ने ट्रेडिंग एप के बारे में बताया। फिर उसमें पैसे इनवेस्ट कर उससे ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। पहले तो युवक को कुछ फायदा भी हुआ। बाद में जब उसे पैसे नहीं मिले तब उसने ठगी का एहसास हुआ। फिलहाल मोवा पंडरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। कारोबारी प्रार्थी जितेन्द्र सोमानी ने पुलिस को बताया कि इसी साल जनवरी में टेलीग्राम एप में उसकी एक अंजली नाम की लड़की से बात हुई। उसने कारोबारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग एप के बारे में बताया।

लड़की ने उसे फ्यूचर फॉर्च्यून ग्लोबल लिमिटेड नामक टेलीग्राम ग्रुप में भी जोड़ा। शुरुआत में बतौर इनवेस्टमेंट उससे 50 हजार रुपए जमा कराए गए। साथ ही उसमें और पैसे लगाकर भारी मुनाफा कमाने का भी झांसा दिया। इसके लिए उसने कारोबारी को फर्जी स्क्रीनशॉट्स भी भेजे, जिसमें कुछ लोग अपना फायदा बता रहे थे। कारोबारी ने कुछ पैसे डालकर बंद कर दिया। फिर उसे दूसरी, मोनिका नाम की लड़की ने मैजेस भेजा और उसी आईडी में इनवेस्ट करने के लिए कहा।

तो कारोबारी को लगा कि यह जेनविन आईडी है। झांसे में आकर कारोबारी ने करीब 17 किस्तों में 2 करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपए ठगों के खाते में जमा कर दिया। इस दौरान उसका मुनाफा ठगों की फर्जी आईडी में उसे दिखता रहा। इसके बाद ठगों ने मार्केट खराब है कहते हुए ट्रेडिंग एप बंद कर दिया। जब कारोबारी ने पैसा वापस निकालने की बात की तो ठगों ने कहा कि अपने लाभ का 30 फीसदी पहले टैक्स के रूप में देना होगा। तब कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ। फिलहाल कारोबारी ने की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…

19 minutes ago
वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

39 minutes ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

43 minutes ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

48 minutes ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

50 minutes ago