छत्तीसगढ़

CG : कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की हालत नाजुक …

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। खम्हार चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जानकारी के अनुसार, बिहामाटी गांव के तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खम्हार चौक पहुंचे थे। इसी दौरान वे सड़क पार कर एक होटल की ओर जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। समय रहते अस्पताल पहुंचाने से उन्हें तत्काल उपचार मिल सका। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

3 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

3 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

4 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

4 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

4 hours ago