छत्तीसगढ़

CG : कार की डिक्की से मिले 1 करोड़ कैश…

भिलाई। पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद से ही शहर में कई पाबंदियां शुरू हो गई हैं। अब यहां से अपने साथ भारी भरकम कैश लेकर जाना चुनाव तक पूरी तरह मना है। इस दौरान अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक कार की डिक्की से 1 करोड़ रुपए का कैश चेकिंग के समय पुलिस को मिला है। कैश का मामले की जांच अब आयकर विभाग करेगा। अंजोरा पुलिस के मुताबिक सोमवार को दुर्ग नगर निगम में चुनाव की घोषणा हुई। 

आचार संहिता लागू होने से दुर्ग पुलिस ने सीमा क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। चेक पाइंट पर राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आ रही सभी गाड़ियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान रात 8 बजे कार सीजी 7 सीपी 6300 को रोककर जांच करने पर पुलिस हैरान रह गई। कार में पांच-पांच सौ रुपए के नोटों के बंडल मिले। कार चालक इतनी रकम को लेकर कहां जा रहा था, इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। लिहाजा दुर्ग पुलिस ने जांच के लिए रकम समेत मामले को आयकर विभाग के हवाले कर दिया है। कार राजनांदगांव निवासी कारोबारी चंद्रेश राठौर की है।

पुलिस ने जब्त किया कैश

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसका स्वराज ट्रैक्टर का शोरूम है। शोरूम से कैश लेकर निकला है। चूंकि आचार संहिता के कारण इतनी मात्रा में कैश ले जाना मना है. इसलिए पुलिस ने पूरा कैश जब्त कर लिया। इसके बाद आयकर विभाग को सूचना दी गई। आयकर विभाग अब इस मामले की जांच करेगा। प्रभारी राम ध्रुव ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान कार की डिक्की से 1 करोड़ कैश मिला है। वाहन व कैश को जब्त कर जांच की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

भोपाल  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं सदस्य सुश्री साधना स्थापक ने पुलिस…

3 hours ago
अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

रायपुर, राजधानी रायपुर की फाफाडीह स्थित विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया

इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया

भोपाल  इंदौर जिले के थाना चन्दन नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद

भोपाल "देशभक्ति जनसेवा" के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेशभर में नागरिकों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय…

3 hours ago
जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी…

3 hours ago