बिलासपुर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन घायल हो गया। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। महमंद संतनगर वार्ड 5 निवासी सुमीत कुमार सिंह (26) मेडिकल डिपार्ट में सेल्समैन है। वह विभागीय काम से बिलासपुर से पथरिया जा रहा था।

जैसे ही वह बिल्हा मोड़ ओवरब्रिज के आगे पहुंचा, तभी बिलासपुर की ओर से आ रही कार (सीजी 10 एफ 6217) ने उसकी बाइक (सीजी 11 एएल 7315) को पीछे से टक्कर मार दी। सुमीत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *