CG : किराना दुकान की आड़ में चल रहे शराब कारोबार का भंडाफोड़, शहर भीतर धमतरी पुलिस को मिली सफलता …
धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, स्थानों तथा अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित हो रही है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बठेना पारा जेल रोड धमतरी स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब संग्रहित कर बिक्री की जा रही है। जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर विधिवत तलाशी कार्यवाही की गई तलाशी के दौरान आरोपी रामखिलावन सिन्हा (32 वर्ष), निवासी बठेना पारा, जेल रोड धमतरी के कब्जे से कुल 128 पौवा अवैध देशी शराब बरामद की गई, जिसमें देशी मसाला एवं प्लेन शराब शामिल है। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 23.04 लीटर तथा अनुमानित कीमत एवं बिक्री रकम सहित कुल मूल्य 11,540/- रुपये आंकी गई है ।
आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री करने संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। आरोपी का नाम राम खिलावन सिन्हा पिता स्व.लिकेश्वर सिन्हा ( उम्र 32 वर्ष), निवासी बठेना पारा, जेल रोड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
दुर्ग. आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर बाजार । विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों…
छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन भोपाल "मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत…
भोपाल त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड…
भोपाल सुप्रीम कोर्ट कल कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें…
नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति बासीन ग्राम में मनरेगा…
खैरागढ़. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस वितरण में कथित अनियमितताओं के मामले में…