छत्तीसगढ़

CG : किसानों को ऑयल पॉम की खेती के लिए दिया जा रहा अतिरिक्त अनुदान …

राजनांदगांव । भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल-ऑयल पॉम योजना अंतर्गत जिले को खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने, राष्ट्रीय लक्ष्य को पूरा करने एवं कृषकों की आय में दीर्घकालीन वृद्धि करने के लिए ऑयल पाम रोपण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा योजना के तहत पाम रोपण करने वाले कृषकों को अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा विभिन्न घटकों में अतिरिक्त (टॉप-अप) अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि ऑयल पाम एक दीर्घकालीन, कम श्रम एवं अधिक उत्पादकता वाली फसल है। जिसमें रोग प्रकोप की संभावना न्यूनतम रहती है। एक बार रोपण के पश्चात चौथे वर्ष से उत्पादन प्रारंभ होकर 25 से 30 वर्षों तक निरंतर उपज प्राप्त होती है। यह फसल पारंपरिक तिलहन फसलों की तुलना में प्रति हेक्टेयर 4 से 6 गुना अधिक तेल उत्पादन क्षमता रखती है।

जिससे कृषकों को स्थायी आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। शासन द्वारा ऑयल पॉम की अधिक प्रारंभिक लागत एवं 3 से 4 वर्ष की गेस्टेशन अवधि को ध्यान में रखते हुए तथा कृषकों को ऑयल पाम रोपण हेतु प्रोत्साहन करने न्यूनतम 1 लाख 30 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर अनुदान के अतिरिक्त टॉप-अप अनुदान का प्रावधान किया गया है।

शासन द्वारा रखरखाव मद में पूर्व निर्धारित 5250 रूपए प्रति हेक्टेयर के अनुदान में 1500 रूपए की वृद्धि करते हुए कुल 6750 रूपए का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार अंतरवर्तीय फसलों हेतु अतिरिक्त वृद्धि के साथ कुल 10250 रूपए, ड्रिप सिंचाई अपनाने वाले कृषकों को 8635 रूपए की अतिरिक्त राशि सहित कुल 22765 रूपए तथा पौधों एवं अंतरवर्तीय फसलों को पशुओं से सुरक्षा हेतु फेंसिंग के लिए प्रति हेक्टेयर 54485 रूपए का अनुदान दिया जा रहा है।

इस प्रकार राज्य शासन द्वारा रखरखाव, फेंसिंग, अंतरवर्तीय फसल एवं ड्रिप मद में कुल 69620 रूपए तक का अतिरिक्त अनुदान ऑयल पाम रोपण करने वाले कृषकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल-ऑयल पॉम योजना से संबंध में विस्तृत जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन तथा रोपण सहायता के लिए उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं अधिकृत्त प्रतिनिधि कंपनी से संपर्क कर सकते है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

10 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

10 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

11 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

11 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

11 hours ago