भोपाल
कलेक्टर भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बिना अनुमति कृषि भूमि पर प्लॉट काटकर बेचने और अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने के मामलों में कुल 25 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में FIR दर्ज की गई है।
प्रशासन की जांच में सामने आया कि संबंधित लोगों द्वारा कृषि भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन कराए बिना ही प्लॉटिंग कर कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा था। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार,
• जगदीशपुर, अरवलिया, अचारपुरा और हज्जामपुरा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने वाले 15 लोगों के खिलाफ ईंटखेड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया है।
• सेवनिया ओंकारा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के मामले में सूखी सेवनिया थाना में 4 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। वहीं कुराना क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने पर परवलिया थाना में 6 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि बिना वैधानिक अनुमति कृषि भूमि पर की जा रही प्लॉटिंग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों के साथ धोखाधड़ी भी है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण दो विक्रय केंद्रों…
मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला सरपंच संघ और स्थानीय प्रशासन के बीच…
सिवनी मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 1 जुलाई का दिन खास रहने वाला है. सिवनी…
जबलपुर बरगी बांध में 42 सालों बाद इतना पानी कम हो गया है कि बांध…
सफलता की कहानी उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की…
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…