सरगुजा। जिले के उदयपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव को कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। बता दें कि मृतक की पहचान शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने किसी विवाद के बाद अपने ही दोस्त शीतल की हत्या कर दी और शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरे डबरी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को बाहर निकालने के लिए डबरी का पानी खाली कराया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
धमतरी। धमतरी जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय 'सार्थक स्कूल' के छात्र…
बालोद। जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे…
बेमेतरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु…
बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला…
मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे 11,470…