CG : कीटनाशक सेवन कर बर्खास्त पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी करने की कोशिश …
दुर्ग। पुलिस विभाग से बर्खास्त किए गए आरक्षक ने अपने ही घर में कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बर्खास्त किए गए आरक्षक अर्जुन दुबे को भिलाई के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद उसे हायर ट्रीटमेंट के लिए एम्स हॉस्पिटल रायपुर ले जाकर भर्ती किया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अर्जुन दुबे पूर्व में भिलाई दुर्ग शहर के कई थानों में पदस्थ रहा है। एक मामले में उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने बताया कि बर्खास्त किए गए आरक्षक ने कोई कीटनाशक वस्तु खाकर जान देने का प्रयास रविवार की रात को किया है। वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और कई दिन से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बालोद । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम…
बालोद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-सममुदाय को जागरूक…
विधानसभा अध्यक्ष ने दिव्यांजन सहायक उपकरण वितरण समारोह में शिरकत की राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…
रायपुर । तांभवी कॉलेज धूसेरा की असिस्टेंट प्रोफेसर माया वर्मा को शिक्षा पर उच्चतर माध्यमिक…
बीजापुर । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बीजापुर जिले…