छत्तीसगढ़

CG : कुएं का दूषित पानी पीने से महिला समेत 2 की मौत

कोरबा । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झलमला अंतर्गत ग्राम सोनवाही में उल्टी-दस्त से दो बैगाओं की मौत हो गई है। वहीं उल्टी-दस्त पीड़ित 5 मरीजों को सीएचसी झलमला में भर्ती रख इलाज किया जा रहा है। मौत की वजह कुएं के दूषित पानी को बताया जा रहा है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।  खास बात ये है कि मौतों के बाद स्वास्थ्य अमले ने जब घर-घर जाकर जांच की, तो 8 मलेरिया पॉजिटिव भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि बीते 7 दिन में 5 बैगाओं की मौत हुई है, जो इसी गांव ताल्लुक रखते हैं। इससे महकमे में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिपं सीईओ संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ डाॅ. बीएल राज गांव पहुंचे। यहां मृतक सोनसिंह पिता ईतवारी बैगा (45) और फूलबाई पति मंगल सिंह के परिजन से मिले। ग्रामीण संजय ने बताया कि खेत से लौटने पर रात में अचानक सोनसिंह की तबीयत बिगड़ी। उसे उल्टी हुई और 3 से 4 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका फूलबाई की भी उल्टी से मौत होना बताया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

1 hour ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

1 hour ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…

2 hours ago
BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…

2 hours ago