उत्तर बस्तर कांकेर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आनंद कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कालिंदी नर्सिंग इंस्टीट्यूट कॉलेज कांकेर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में सचिव भास्कर मिश्र द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि इस दिन को मानने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जनसंख्या विस्फोट, परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थय के प्रति जागरूक करना है।
तेजी से बढ़ती जनसंख्या, बेरोजगारी, गरीबी, संसाधनों की कमी, पर्यावरण प्रदूषण और जीवन स्वास्थ में गिरावट जैसी समस्या नियंत्रण के बारे में जागरूक होना चाहिए, जिससे की आने वाला भविष्य उज्ज्वल हो। उक्त शिविर में बाल विवाह, बाल श्रम, वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण, मोटर व्हीकल एक्ट जैसे कानूनी की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर कालिंदी नर्सिंग इंस्टीट्यूट कॉलेज कांकेर की प्राचार्य पूजा पांडे, सागर गुप्ता प्रतिधारक अधिवक्ता, कौशल रजक, पैरालीगल वोलेंटियर नीलकमल मटियारा उपस्थित थे।
24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…
रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…
रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…