CG : कुत्ते का पैर तोड़ा, FIR दर्ज

जगदलपुर। 2 स्ट्रीट डॉग्स को रस्सी से बांधकर पैर टूटते और सिर फटते तक मारने का मामला सामने आया है। वार्ड के लोगों ने कुत्तों की बेदम पिटाई की है। कुत्तों पर क्रूरता की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्ट्रे सेफ डॉग फाउंडेशन ने दोनों कुत्तों को मारने से बचाया। उन्हें वेटनरी हॉस्पिटल लेकर गए और उनकी जिंदगी बचाई है।

स्ट्रे डॉग फाउंडेशन के सदस्यों ने मामले के संबंध में आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत FIR दर्ज करवाई है। वहीं वार्ड की कांग्रेस पार्षद अफरोज बेगम का भी एक बयान सामने आया है, जिसमें वे कह रही हैं कि कुछ कुत्ते प्रर्मी हैं, वे हर मोहल्ले के कुत्तों को लेकर जाएं और अपनी मेहनत की कमाई से उन्हें खिलाएं।

यदि वार्ड में कुत्ते परेशान करेंगे तो हम हमला जरूर करेंगे। दरअसल, यह पूरा मामला जगदलपुर के अब्दुल कलाम वार्ड का है। स्ट्रे सेफ फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है कि, उन्हें वार्ड से ही उनके किसी परिचित का फोन आया था और उन्होंने कुत्तों के साथ क्रूरता की जानकारी दी थी। जिसके बाद टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कुत्तों को रस्सी से बांधकर कुछ लोग लाठी-डंडे से उनकी बेदम पिटाई कर रहे हैं।

एक कुत्ते का पैर टूट गया है, दूसरा नाली में गिरा पड़ा मिला। सिर में चोट आई है। जब टीम के सदस्य वहां पहुंचे तो उन्होंने कुत्तों को छुड़ाया। फिर उन्हें फौरन जगदलपुर के वेटनरी हॉस्पिटल लेकर गए। जहां दोनों कुत्तों का इलाज करवाया। फिलहाल दोनों ही कुत्तों की स्थिति गंभीर है।

kgnews

Recent Posts

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

5 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

10 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

16 minutes ago
CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…

17 minutes ago
‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…

24 minutes ago
CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…

32 minutes ago