छत्तीसगढ़

CG : कुली पर अवैध वसूली करने के आरोप, रायपुर कलेक्टर से शिकायत

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे के मार्गदर्शन मे अपर कलेक्टर बी.बी पंचभाई ने आज कलेक्टोरेट में जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। पंचभाई ने जन चौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उन आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करे। आज जनदर्शन में कुशालपुर निवासी विजय सोना ने वार्ड-66 के अंतर्गत नाली का निर्माण कराने, जीतू बाबर ने अवैध वसूली करने वाले कुली सुनील नायक पर कार्रवाई करने और मुरारी पटेल ने सफाई ठेकेदारों पर कार्रवाई करने, मोवा निवासी अरूण पाण्डेय ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र की जॉच के संबंध में, अश्वनी नगर के कौशल प्रसाद उपाध्याय ने स्वयं के मकान एवं जमीन का कब्जा सुरक्षित कराने, डी.के.एस पी.जी.आई एवं रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि नही मिलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। इसी प्रकार डूंडा निवासी अविनाश साहू ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे व दुकान निर्माण की शिकायत कर कब्जा मुक्त कराने आग्रह किया। कटोरा तालाब निवासी विजय बजाज ने ग्राम काठाडीह स्थित शासकीय भूमि पर अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा कब्जा करने की शिकायत और उचित कार्रवाई की मांग की, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश दीवान ने ग्राम अकोली के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में बालक शौचालय का निर्माण कराने, गांव के सडक की मरम्मत कराने और सड़क डामरीकरण के कार्य को शीर्घ पूरा कराने आवदन दिया इसी तरह अन्यों ने भी अपनी शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन अपर कलेक्टर को दिए।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

6 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

6 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

7 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

7 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

7 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

7 hours ago