छत्तीसगढ़

CG : शराब बेचने वाले तीन कोचियों के खिलाफ कार्यवाही

महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के तारतम्य में 31 दिसम्बर को आबकारी विभाग वृत्त सरायपाली, महासमुंद के द्वारा ग्राम- जोगीडीपा, थाना सरायपाली में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी विद्याधर चौहान के मकान मे दबिश देकर उसके घर और आँगन में मौके पर चूल्हे पर चढ़ी हुई कच्ची महुआ शराब भट्ठी मिली तथा मौके पर तलाशी के दौरान प्लास्टिक पॉलीथीन और पॉलीथीन पैकेटों मे भरी हुई 70 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुवा शराब और 7 नग प्लास्टिक ड्रमों मे लगभग 1400 किलोग्राम शराब बनाने योग्य किण्वित महुवा लहान बरामद किया गया। आरोपी को रैड की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया, जिसका समक्ष पंचान पन्चनामा तैयार किया गया। उक्त फरार आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क),(च)34(2),59(क) तहत अपराध दर्ज कर उक्त फरार आरोपी की खोजबीन पता साजी की जा रही है। अन्य कार्यवाहियों में ग्राम -नूनपानी थाना सरायपाली के आरोपी मधुसूदन साहू,उम्र -30 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 800 किलो ग्राम शराब बनाने योग्य किण्वित अवस्था में महुआ लहान जप्त किया गया तथा आरोपी सदानंद साहू उम्र 28 वर्ष के कब्जे से भी 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 700 किलो ग्राम शराब बनाने योग्य किण्वित महुआ लहान जप्त किया जाकर  उक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च),34(2),59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

17 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

22 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

24 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

26 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

30 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

31 minutes ago