CG : कृषकों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल के साथ भारत सरकार के पोर्टल एग्रीस्टेक पोर्टल में भी करना अनिवार्य

गरियाबंद। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई है। नवीन कृषकों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल के साथ भारत सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल में भी किया जाना है। एकीकृत किसान पोर्टल में पूर्व वर्ष के पंजीकृत कृषकों का पंजीयन कैरी फॉरवर्ड व संशोधन किये जाने के पूर्व समस्त कृषकों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन किया जाना अनिवार्य है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि गरियाबंद जिले में गत खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीकृत 91 हजार 163 कृषकों में से 30 हजार 384 कृषकों का पंजीयन कैरी फॉरवर्ड किया गया है तथा 96 नवीन कृषकों का पंजीयन हुआ है। उन्होंने बताया कि एकीकृत कृषक पोर्टल में पंजीयन की प्रक्रिया कृषक समिति में जाकर अपना पंजीयन करा सकते है। पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्डए बैंक खाताए पट्टा एवं बी1 के साथ मोबाईल नम्बर की आवश्यकता होगी साथ ही यदि कृषक सहखातेदार हैए तो किसान एक शपथ.पत्र भी बनवाना होगा। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन की प्रकिया एग्रीस्टेक में पंजीयन हेतु कृषकों को आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड पट्टा एवं बी1 तथा मोबाईल नम्बर की आवश्यकता होगी।

कृषक लोक सेवा केन्द्र समिति पटवारी तथा कृषक स्वयं एग्रीस्टेक पोर्टल में जाकर पंजीयन कर सकता है। गत खरीफ विपणन वर्ष 2024.25 के पंजीकृत कृषक कैरी फॉरवर्ड हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन एवं उपरोक्त दस्तावेज के साथ समिति से सम्पर्क कर सकते हैं। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025.26 में बायोमेट्रिक आधारित खरीदी प्रणाली से खरीदी किया जावेगा। धान खरीदी संभवतः 01 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होगा। धान विक्रय करने हेतु कृषकों को अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। जिले के समस्त कृषकों से धान विकय हेतु निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने की अपील की गई है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

2 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

3 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

3 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

3 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

3 hours ago