छत्तीसगढ़

CG : कृषक उन्नति योजना ने बदली प्रगतिशील कृषक की तकदीर

रायपुर, शासन की योजनाओं का लाभ लेकर प्रदेश के किसान खेती-किसानी के उन्नत तौर-तरीके अपना रहे हैं, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। ऐसे ही एक कृषक जिला बेमेतरा के ग्राम उमरावनगर के प्रगतिशील कृषक हेमंत कुमार राजपूत के जीवन में कृषक उन्नति योजना एक वरदान सिद्ध हुई है। राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी एवं किसान-हितैषी योजना ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की, बल्कि उनके परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार लाया है। शासन द्वारा प्रदत्त 2.32 लाख रुपये की अनुदान राशि का राजपूत ने पूरी पारदर्शिता, विवेक और दूरदर्शिता के साथ सदुपयोग कर एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्राप्त अनुदान राशि से राजपूत ने सर्वप्रथम अपने अधूरे मकान के निर्माण कार्य को पूर्ण कराया। पक्के एवं सुरक्षित आवास के निर्माण से उनके परिवार को अब स्थायी, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्राप्त हुआ है। पहले जहां कच्चे मकान के कारण मौसम की मार और असुरक्षा की स्थिति बनी रहती थी, वहीं अब पक्के मकान ने उनके परिवार को आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान प्रदान किया है। यह परिवर्तन उनके जीवन में स्थायित्व और संतोष का कारण बना है।

इसके साथ-साथ राजपूत ने अनुदान राशि का उपयोग कृषि कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए भी किया। उन्होंने अपने खेतों में पम्प की स्थापना कराई, जिससे वर्षों से चली आ रही सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान हो सका। पम्प स्थापना के बाद अब उन्हें समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है। इससे न केवल फसलों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, बल्कि उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सिंचाई सुविधा सुदृढ़ होने से राजपूत अब कम समय और कम श्रम में अधिक क्षेत्र में खेती कर पा रहे हैं। इससे उनकी कृषि लागत में कमी आई है और फसल उत्पादन बढ़ने से उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। बेहतर उत्पादन के कारण अब वे बाजार में अपनी उपज उचित मूल्य पर बेच पा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में कहीं अधिक सुदृढ़ हो गई है।

आज हेमंत कुमार राजपूत आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर ढंग से कर रहे हैं। साथ ही वे गांव के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन चुके हैं। उनकी सफलता को देखकर ग्राम उमरावनगर के अनेक कृषक शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक हो रहे हैं और उनका लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। राजपूत की यह सफलता इस बात का सशक्त प्रमाण है कि यदि शासकीय योजनाओं का सही दिशा में, ईमानदारी और समझदारी के साथ उपयोग किया जाए, तो ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक एवं जीवनस्तर से जुड़े व्यापक और स्थायी विकास संभव हैं। कृषक उन्नति योजना ने न केवल हेमंत कुमार राजपूत के जीवन को नई दिशा दी है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम, सामाजिक रूप से सम्मानित और भविष्य के प्रति आशान्वित भी बनाया है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

9 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

9 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

9 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

9 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

9 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago