CG : कृषि विज्ञान केंद्र धमतरी में मधुमक्खी पालन पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण 16 से

धमतरी , किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र धमतरी द्वारा मधुमक्खी पालन विषय पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 मार्च से 21 मार्च 2026 तक कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के किसानों को मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीकों, मधुमक्खियों के प्रबंधन, शहद उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन से अतिरिक्त आय अर्जित करने के व्यावहारिक तरीके भी बताए जाएंगे, जिससे किसान कम लागत में बेहतर लाभ प्राप्त कर सकें।

प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कुल 25 किसानों के लिए ही सीट आरक्षित रखी गई है। ऐसे किसान जो मधुमक्खी पालन शुरू करना चाहते हैं या इस क्षेत्र में अपनी जानकारी और कौशल बढ़ाना चाहते हैं, वे इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए पंजीयन करा सकते हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र धमतरी के अधिकारियों ने इच्छुक किसानों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि वे प्रशिक्षण का लाभ लेकर मधुमक्खी पालन को आजीविका के एक बेहतर विकल्प के रूप में अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डॉ. संदीप मेश्राम से मोबाइल नंबर +91-91111-08001 पर संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

11 minutes ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

31 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

31 minutes ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

1 hour ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

1 hour ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

1 hour ago