गरियाबंद। जिला मुख्यालय के गांधी मैदान स्थित बीईओ कार्यालय के पास देर रात खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई।बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है, जब बीईओ कार्यालय के सामने खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार कार में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…