छत्तीसगढ़

CG : कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदमर सुकमा में विशेष एचपीवी टीकाकरण सप्ताह शुरू …

सुकमा । जिले में बेटियों को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। जिले में आज से 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी टीकाकरण सप्ताह का आगाज हो गया है। इस महाअभियान के तहत 14 वर्ष की आयु की सभी पात्र बालिकाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जीवनरक्षक एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए स्कूलों से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों तक व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कैंसर से बचाव का अचूक और सुरक्षित कवच

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण ही सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया गया। एचपीवी टीका इस गंभीर कैंसर से बचाव का सबसे सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित माध्यम है। यह टीका भविष्य में कैंसर के जोखिम को लगभग समाप्त कर देता है, इसलिए सभी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण बेहद जरूरी है।

यहाँ उपलब्ध होगी टीकाकरण की सुविधा

अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र, जिले के चिन्हित विद्यालय (स्कूल्स) और निर्धारित विशेष टीकाकरण सत्र स्थल पर निःशुल्क उपलब्ध होगा।

बेटियों का स्वस्थ भविष्य हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

कलेक्टर अमित कुमार ने जिले के सभी माता-पिता और अभिभावकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बेटियों का स्वस्थ भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। HPV टीका पूरी तरह सुरक्षित है। सभी अभिभावकों से आग्रह करता हूँ कि किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विशेषज्ञों पर भरोसा रखकर अपनी 14 वर्ष की बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं। आपका यह एक छोटा सा निर्णय आपकी बेटी को जीवनभर की सुरक्षा दे सकता है। उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे इसे एक जन-आंदोलन का रूप दें। उन्होंने संकल्प दोहराया कि जिले की एक भी पात्र बालिका इस जीवनरक्षक टीके से वंचित नहीं रहनी चाहिए।

kgnews

Recent Posts

CG : जिला हॉस्पिटल में ही जटिल ऑपरेशन संभव, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर …

CG : जिला हॉस्पिटल में ही जटिल ऑपरेशन संभव, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर …

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकेंद्रीकरण और जिला अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से…

8 minutes ago
CG : बालोद में फिर मिली लाश, शराब दुकान के पास फैली सनसनी …

CG : बालोद में फिर मिली लाश, शराब दुकान के पास फैली सनसनी …

बालोद। जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब भट्टी…

18 minutes ago
CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान…

24 minutes ago
दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग. सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी…

44 minutes ago
IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

इंदौर  इंदौर के बहुचर्चित आईएएस संतोष वर्मा और तत्कालीन जिला न्यायाधीश विजेंद्र सिंह रावत केस…

1 hour ago
बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

2 hours ago