छत्तीसगढ़

CG : कोंडागांव जिला अस्पताल में मिलने लगी सीटी स्कैन की सुविधा

कोंडागांव । कलेक्टर कुणाल दुदावत की पहल पर अब कोंडागांव जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन जांच की सुविधा मिलने लगी है। अस्पताल में सीटी स्कैनिंग के उपरांत टेली रेडियोलॉजिस्ट के माध्यम से रिपोर्ट की जांच करवाई जा रही है, जिससे मरीजों को त्वरित उपचार का लाभ प्राप्त हो रहा है। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यह शीघ्र प्राप्त होने लगा हैऔर इलाज का कार्य भी शीघ्रता से किया जा रहा है। जिला अस्पताल में यह सुविधा मिलने से मरीजों को सीटी स्कैन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा और कम दाम में ही यह सुविधा जिले में ही मिल रही है। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की शुल्क निजी अस्पतालों के मुकाबले भी बहुत ही कम रखी गई है, जिससे उनकी आर्थिक बचत भी हो रही है। वहीं शीघ्रता से जांच रिपोर्ट मिलने पर उपचार का कार्य भी शीघ्र होगा और बहुमूल्य जीवन को बचाया जा रहा है। जिला अस्पताल में सिर के कंट्रास्ट एनहैंस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी जांच की दर 1500 रुपए निर्धारित की गई है, जबकि निजी अस्पतालों में इसकी जांच दर 3500 रुपए है। इसी तरह सिर के नॉन कंट्रास्ट एनहैंस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी जांच की दर जिला अस्पताल में 1000 हजार रुपए निर्धारित है, जबकि निजी अस्पतालों में इसकी दर 3000 रुपए है। जिला अस्पताल में हाई रिज़ॉल्यूशन कंप्यूटेड टोमोग्राफी की जांच हेतु 1300 रुपए निर्धारित की गई है, जो निजी अस्पतालों में 5000 हजार रुपए में होता है। सीने के कंट्रास्ट एनहैंस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी की जांच की दर जिला अस्पताल में 1400 रुपए निर्धारित है, जो निजी अस्पतालों में 5500 रुपए में होता है। जिला अस्पताल में पेट के सादा जांच की कीमत 1300 रुपए के मुकाबले निजी अस्पतालों में 6000 हजार रूपए है। वहीं पेट के कंट्रास्ट एनहैंस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी जांच की दर जिला अस्पताल में 2600 रुपए और निजी अस्पतालों में 6500 रुपए है। जिला अस्पताल में पेल्विक के कंट्रास्ट एनहैंस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी की जांच दर 1400 रुपए और निजी अस्पतालों में 5000 रुपए निर्धारित है। ओरिल के कंट्रास्ट एनहैंस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी जांच की दर जिला अस्पताल में 1000 रुपए निर्धारित है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago