छत्तीसगढ़

CG : कोयले की हेराफेरी, गिरफ्त में ड्राइवर और सुपरवाइजर

बिलासपुर। कोयले की हेराफेरी से जुड़े दो साल पुराने मामले में पुलिस ने मौर्या कोल डिपो के ड्राइवर और सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। हालांकि, मुख्य आरोपी डिपो संचालक रोमी मौर्य अब भी फरार है।

मामला 25 सितंबर 2022 का है, जब गेवरा खदान से घुटकू कोल वाशरी के लिए कोयला लेकर निकली कंपनी की ट्रेलर गाड़ी (सीजी 12 एस 4454) के मालिक शारदा राठौर ने सुपरवाइजर अजय कुमार के साथ मिलकर गाड़ी मौर्या कोल डिपो में खड़ी कराई। डिपो में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले को निकालकर उसमें डस्ट, गिट्टी और बजरी भर दी गई। इस गोरखधंधे की जानकारी होने पर फिल कंपनी के मैनेजर संतोष सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था, लेकिन तत्काल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। अब दो साल बाद ट्रेलर मालिक शारदा राठौर और सुपरवाइजर अजय कुमार को पकड़ा गया है। दूसरी ओर, मुख्य आरोपी रोमी मौर्य पुलिस की पकड़ से बाहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान रोमी मौर्य को शहर में कई बार देखा गया है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।

kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश कल से जारी, आज कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश कल से जारी, आज कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अलर्ट …

रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस के बाद आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी…

7 minutes ago
CG : हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्रोच्चार करने की अनुमति दी …

CG : हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्रोच्चार करने की अनुमति दी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय शालाओं में मंत्र एवं प्रार्थना संबंधी राज्य शासन के आदेश को…

14 minutes ago
CG : विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को …

CG : विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को …

बिलासपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…

21 minutes ago
CG : किसान समेत 2 ने किया सुसाइड …

CG : किसान समेत 2 ने किया सुसाइड …

धमतरी। जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले एक…

26 minutes ago
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता

भोपाल  बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके घर के नजदीक ही निराकरण करने के उद्देश्य…

32 minutes ago
CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

अंबिकापुर। कृषि पंप विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के…

35 minutes ago