छत्तीसगढ़

CG : खदान में हुई पत्थरबाजी, कबाड़ चोर गिरोह ने किया हमला

मनेन्द्रगढ़ एसईसीएल हसदेव क्षेत्रांतर्गत हल्दीबाड़ी खदान में कबाड़ चोर गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोरी की नीयत से खदान में दाखिल हुए चोरों ने पत्थरबाजी कर कामगार को घायल कर दिया है। एसईसीएल हसदेव क्षेत्रांतर्गत झगराखंड उपक्षेत्र में सुरक्षा प्रभारी के पद पर पदस्थ उप निरीक्षक अंजनी तिवारी ने खोंगापानी पुलिस चौकी में अज्ञात चोरों द्वारा हल्दीबाड़ी खदान में चोरी की नीयत से घुसपैठ व पत्थरबाजी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। शिकायतकर्ता ने कहा कि घटना दिवस 22 दिसंबर को वरिष्ठ सुरक्षा प्रहरी नारेंद्र कुमार द्वारा फोन से रात करीब साढ़े 7 बजे सूचना दी गई कि अज्ञात चोर पत्थरबाजी कर रहे हैं, जिससे सिक्यूरिटी अटैच में इलेक्ट्रिशियिन के पद पर पदस्थ ड्यूटी कर रहे सनत कुमार शुक्ला के माथे पर पत्थर से चोट लगी है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचने पर मौके पर चोर नहीं मिले। घायल इलेक्ट्रिशियन को इलाज हेतु सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि हल्दीबाड़ी खदान लंबे समय से कबाड़ चोर गिरोह के निशाने पर है। पूर्व में कई बार कबाड़ चोर यहां दस्तक देकर कॉलरी के कीमती उपकरणों को चुराने का प्रयास करते रहे हैं। अब उनके द्वारा खदान में कार्यरत कामगारों पर हमला किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन…

15 minutes ago
जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर   दिल्ली के होटल में लगी आग की वजह से पूरे देश में चिंता है.…

35 minutes ago
पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित…

46 minutes ago
रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल

रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल

रायसेन रायसेन-भोपाल नेशनल हाईवे शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। सेहतगंज फैक्ट्री के…

57 minutes ago
किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ

किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ

 भोपाल  मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। प्रदेश के किसान देश के खाद्यान्न भंडार…

1 hour ago