छत्तीसगढ़

CG : सीएम साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, किशोरियों को प्रदान किया स्वच्छता किट

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को बेन्द्री में धान बोनस वितरण समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन कराया। उन्होंने स्टॉल में गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट तथा किशोरियों को स्वच्छता किट प्रदान किया। मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में टीबी के मरीजों को पोषण किट दिया। उन्होंने हितग्राहियों को आयुष्मान कॉर्ड वितरित करने के साथ ही टीबी के मरीजों को पोषण आहार के लिए सहायता प्रदान करने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित भी किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू और खुशवंत साहेब ने भी मुख्यमंत्री के साथ स्टॉलों का अवलोकन किया।मुख्यमंत्री ने कृषि विकास एवं कृषक कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी के स्टॉल में किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र वितरित किया। उन्होंने किसानों को पॉवर ब्रीडर, रीपर, पैडी ट्रांसप्लांटर और थ्रेसर प्रदान किया। उन्होंने खेतों में कीटनाशक एवं खाद का छिड़काव करने वाले ड्रोन के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग के स्टॉल पर किसानों को रुपे केसीसी कॉर्ड और खाद्य विभाग के स्टॉल पर महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने स्टॉल पर शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री साय ने स्कूल शिक्षा विभाग के स्टॉल पर स्कूली छात्राओं द्वारा तैयार हसदेव-बांगो हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी डैम का मॉडल देखा। छात्राओं ने उन्हें बांध में जल विद्युत के उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के व्हाट्स-एप चैट बोर्ड को लॉन्च किया। इस चैट बोर्ड के माध्यम से ‘बिहान’ द्वारा उपलब्ध कराई जा रही गार्डनर, कुक, ड्राइवर, कैटरिंग, इलेक्ट्रिशियन, हाउस कीपिंग, प्लम्बर, बढ़ई जैसी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने स्टॉल में ‘बिहान’ की सफल उद्यमी महिलाओं पर आधारित ‘लखपति दीदी’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।

kgnews

Recent Posts

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां रायपुर…

7 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितविधायक, कलेक्टर सहित अनेक…

9 minutes ago
CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

 कोण्डागांव, ग्राम बड़ेकनेरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहान से…

12 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार मुख्यमंत्री कैंप…

16 minutes ago
CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

हेम नारायण और ओंकार साहू  के वर्षों पुराना भूमि अभिलेख हुआ सुधार राजस्व सेवाएं अब ग्रामीणों…

18 minutes ago
CG : विशेष लेख : विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम …

CG : विशेष लेख : विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम …

सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर     विष्णु प्रसाद वर्मा, सहायक संचालक (जनसंपर्क) रायपुर,…

22 minutes ago