छत्तीसगढ़

CG : खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन करते 3 हाईवा और 8 ट्रैक्टरों पर की कार्रवाई

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा कल और आज दो दिनों में दर्जनों ग्रामों में दबिश देकर 3 हाईवा और 8 ट्रैक्टर पकड़ा गया। ये वाहन रेत और खनिजों का अवैध तरीके से परिवहन कर रहे थे। वाहन चालकों और मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की प्रावधानों के उल्लंघन में कार्रवाई की गई है। खनिकर्म विभाग के उप संचालक दिनेश मिश्रा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा  लोधीपारा,कोनी,सेंदरी,कछार लोफन्दी,मंगला,धुरीपारा,लोखंडी,निरतू,घुटकू ,मोपका,उसलापुर,सिरगिट्टी, लावर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। सरकंडा क्षेत्र में 2 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर  पुलिस थाना सरकंडा एवं सेंदरी क्षेत्र मे 1 ट्रेक्टर को पुलिस थाना कोनी मे अभिरक्षा में रखा गया है। रतनपुर क्षेत्र मे खनिज रेत का अवैध परिवहन करते जाने पर 05 ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर मे अभिरक्षा मे रखा गया है। सिरगिट्टी क्षेत्र में 1 हाईवा एवं 1ट्रेक्टर रेत को पुलिस थाना सिरगिट्टी मे एवं 1गाड़ी ईट (मिट्टी) को खनिज जांच चौकी लांवर में अभिरक्षा में रखा गया है। वैध अभिवहन पास एवं रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का परिवहन किये जाने के कारण सभी 11 वाहन चालकों और मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। खनि अमला द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

3 hours ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

3 hours ago
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

3 hours ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

3 hours ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

4 hours ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

4 hours ago