नारायणपुर। खराब सड़क की वजह से ट्रैक्टर पलटने से सवार दो महिला समेत तीन सवारों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हुए. उपचार के लिए पीड़ितों छोटेडोंगरे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सुविधाओं के नहीं होने का खामियाजा घायलों को भुगतना पड़ा.
जानकारी के अनुसार, करीबन 20 से अधिक ग्रामीण पीडीएस का राशन लेकर ट्रेक्टर के जरिए गांव जा रहे थे. इस दौरान खराब सड़क और चालक की लापरवाही से ट्रेक्टर पलट गया, जिससे कमोबेश सभी सवार चोटिल हो गए, कुछ को ज्यादा तो कुछ को कम चोट आई. घटना में तीन सवारों की मौत भी हो गई.
घटना पर वन मंत्री केदार कश्यप ने संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर घायलों के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हादसे में जान गंवानों वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
नाम का अस्पताल
बता दें कि छोटेडोंगरे स्वास्थ्य केंद्र केवल नाम का ही अस्पताल है. न तो डॉक्टर है, और न ही मरीजों को लाने-ले जाने के लिए एंबुलेंस. स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की मांग करते हुए कांग्रेस नेता विजय सलाम ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा…
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…
पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन…
राजनांदगांव राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की आधिकारिक सूची जारी कर…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…