कांकेर, जिले के चारामा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम टंहाकापार में एक खूंखार तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने गांव के निवासी प्रदुम्न निषाद पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी जानकरी दी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसारए तेंदुआ गांव के बाहरी इलाके से होते हुए रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर गया और खेत की ओर जा रहे प्रदुम्न पर अचानक झपट पड़ा। इसके बाद आनन.फानन में घायल ग्रामीण को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैए जहां उसका इलाज जारी है। बता दें कि इस घटना के बाद गांव में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के चलते घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे तेंदुए की गतिविधियों के बारे में तुरंत विभाग को सूचना दें और सतर्क रहें।
दुर्ग. जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती सिकलिन पीड़ित 22 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा के इलाज…
सड़क सुरक्षा एवं नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर ( एनकार्ड) के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा…
कोण्डागांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…
महासमुंद : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार…
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और…