बलौदाबाजार. जिले के गिरौदपुरी चौकी के ग्राम मटिया के एक खेत में नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. नरकंकाल मिलने की घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. जब किसान खेत में फसल काटने गया था तब उसने नरकंकाल देखा और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
गिरौदपुरी चौकी प्रभारी देवानंद माथुर ने बताया कि कल बद्री साहू नामक किसान थाने आया और बताया कि फसल काटने वह गया था तो खेत में नरकंकाल मिला है. इसके बाद वहां जाकर देखा तो कंकाल फैला था. तत्काल उच्च अधिकारी को सूचना देकर उनके दिशा निर्देश पर जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई है.

चौकी प्रभारी ने बताया, फॉरेंसिक टीम भी आई है. कंकाल एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया है. वहीं कंकाल के पास से एक अंडरवियर, जिंस पेंट व एक बनियान मिला है. फिलहाल यह पता नहीं चला है कि नरकंकाल किसका है. गिरौदपुरी चौकी पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
समय पर मिली प्रशासनिक सहायता से बचा प्रवेश, पिता ने जताया आभार रायपुर, जशपुर जिला…
राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…
रायपुर. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान…
राष्ट्रीय कार्यशाला में मिली बड़ी सराहना रायपुर, जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण तथा जनजातीय…
सूरजपुर। अवैध बोल्डर खदान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते…
रायपुर. बस्तर जिले के बोधघाट पुलिस थाने ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए…