छत्तीसगढ़

CG : खेत में नरकंकाल मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार. जिले के गिरौदपुरी चौकी के ग्राम मटिया के एक खेत में नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. नरकंकाल मिलने की घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. जब किसान खेत में फसल काटने गया था तब उसने नरकंकाल देखा और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

गिरौदपुरी चौकी प्रभारी देवानंद माथुर ने बताया कि कल बद्री साहू नामक किसान थाने आया और बताया कि फसल काटने वह गया था तो खेत में नरकंकाल मिला है. इसके बाद वहां जाकर देखा तो कंकाल फैला था. तत्काल उच्च अधिकारी को सूचना देकर उनके दिशा निर्देश पर जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई है.

चौकी प्रभारी ने बताया, फॉरेंसिक टीम भी आई है. कंकाल एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया है. वहीं कंकाल के पास से एक अंडरवियर, जिंस पेंट व एक बनियान मिला है. फिलहाल यह पता नहीं चला है कि नरकंकाल किसका है. गिरौदपुरी चौकी पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में…

1 hour ago
CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…

1 hour ago
CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

रायपुर. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी तय नहीं, लेकिन प्रचार तेज! नरोत्तम की 2 सभाएं, कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान

दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी तय नहीं, लेकिन प्रचार तेज! नरोत्तम की 2 सभाएं, कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान

दतिया   दतिया में हो रहे उपचुनाव का प्रत्याशी अभी किसी दल ने घोषित नहीं किया…

1 hour ago
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल और साइबर सुरक्षा के लिए एनजीओ, महिला आयोग और गूगल एक मंच पर

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल और साइबर सुरक्षा के लिए एनजीओ, महिला आयोग और गूगल एक मंच पर

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल और साइबर सुरक्षा के लिए एनजीओ, महिला आयोग और गूगल…

1 hour ago