छत्तीसगढ़

CG : खेल-खेल में कोठार में रखे चने को खाने से डेढ़ वर्षीय मासूम की हुई मौत

खैरागढ़| जिला मुख्यालय खैरागढ़ की सीमा से लगे ग्राम अकरजन में डेढ़ वर्षीय मासूम के गले में सूखा चना अटकने के कारण उसकी मौत हो गई है। जानकारी अनुसार शनिवार 19 अक्टूबर को डेढ़ वर्षीय बालक भावेश बघेल के पिता देवव्रत बघेल व माता लिलका बाई बघेल दोनों उसे घर में छोड़कर खेतों में काम करने चले गए थे। लगभग 10 बजे डेढ़ वर्षीय बालक भावेश खेलते हुए घर के कोठार में पहुंचा जहां उसके माता-पिता ने खेत से प्राप्त चना फसल को सूखने के लिए रखा था। इस दौरान मासूम बालक ने खेल-खेल में सूख रहे चने के दानों को खा (गटक) लिया।

बताया जा रहा है कि चने के कुछ सूखे दाने बालक के गले में ही अटक गए और गले में चना अटकने के कारण उसका दम घुटने लगा और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। पड़ोसियों के द्वारा बच्चे को अचेत अवस्था में पड़ा देख खेत में काम करने गये उसके माता-पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बच्चे के माता-पिता फौरन घर पहुंचे और सुबह तकरीबन 10ः30 बजे आनन-फानन में बेहोश बच्चे को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपने इकलौते पुत्र की मौत की खबर के बाद उसकी माता लिलका बाई और पिता देवव्रत सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बीएमओ खैरागढ़ डॉ. विवेक बिसेन ने बताया िक गले में चने के दाने फंस जाने के कारण डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

जागरूकता रैली निकालकर दिया सिकल सेल उन्मूलन का संदेश अम्बिकापुर । विश्व सिकल सेल दिवस…

12 minutes ago
CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

अम्बिकापुर । आम जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ Bheem ka Mango…

14 minutes ago
CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यालय में पदस्थ…

16 minutes ago
CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

धमधा के ग्राम धरमपुरा में अतिक्रमणकारी के खिलाफ राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई दुर्ग ।…

19 minutes ago
CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित अस्पृश्यता…

29 minutes ago
CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

पीएम आवास के 15 अपात्रों पर हुई पारदर्शी कार्रवाई दुर्ग । जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा…

32 minutes ago