छत्तीसगढ़

CG : खेल गतिविधियों से नशा मुक्ति की राह आसान, कबड्डी-खो-खो और बैडमिंटन बन रहे पुनर्वास का माध्यम

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जशपुर में हितग्राहियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव

रायपुर, जशपुर स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में नशे की लत से उबर रहे हितग्राहियों के पुनर्वास के लिए खेल गतिविधियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। केंद्र में नियमित रूप से कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित विभिन्न आउटडोर खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का विकास हो रहा है।

    केंद्र संचालकों के अनुसार खेल गतिविधियों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, बल्कि मानसिक तनाव कम होने और सामाजिक सहभागिता बढ़ने जैसे सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इससे नशे की आदत से बाहर निकलने और सामान्य जीवन की ओर लौटने में हितग्राहियों को काफी सहायता मिल रही है।

    जशपुर जिले में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पिछले दो वर्षों से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहा है। भागलपुर रोड स्थित रणजीता स्टेडियम के पीछे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने संचालित इस केंद्र में योग, काउंसलिंग, पौष्टिक भोजन, आवासीय सुविधा तथा मनोरंजन के विविध साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    समाज कल्याण विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि उनके परिवार या आसपास कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा हो तो उसे नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर उपचार एवं पुनर्वास का लाभ दिलाएं। अधिक जानकारी के लिए केंद्र अधीक्षक नंद कुमार सिंह से मोबाइल नंबर +91-8103110460 पर संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

6 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

8 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

9 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

9 hours ago